नववर्ष 2026 की आप सभी को हार्दिक शुभकामाएं : एम पी 14 न्यूज़ परिवार | MP 14 News मे आपका हार्दिक स्वागत है |

बजरंगदल सीतामऊ प्रखण्ड द्वारा कर्नाटक में बजरंगदल कार्यकर्ता की हत्या के विरोध मे सीतामउ में पुतला दहन किया

बजरंगदल सीतामऊ प्रखण्ड द्वारा कर्नाटक में बजरंगदल कार्यकर्ता की हत्या के विरोध मे सीतामउ में पुतला दहन किया

परितोष राजगुरु  |  24 Feb, 02:17 PM |  591

बजरंगदल सीतामऊ प्रखण्ड द्वारा कर्नाटक में बजरंगदल कार्यकर्ता की हत्या के विरोध मे सीतामउ में पुतला दहन किया
विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल द्वारा आज देशभर में कर्नाटक में हुई बजरंगदल कार्यकर्ता की हत्या के विरोध स्वरूप मालवा प्रान्त के निर्देशानुसार मन्दसौर जिले के सीतामउ प्रखण्ड में भी महाराणा प्रताप चौराहा पर हत्यारों का पुतला दहन किया गया जिसमें बजरंगदल प्रखण्ड संयोजक अनिल धनगर सहित अनेक विहिप/बजरंगदल कार्यकर्ता उपस्थित थे।। साथ ही बजरंगदल कार्यकर्ताओ ने देश विरोधी संघठनो पर प्रतिबन्ध लगाने के साथ कड़ी कार्यवाही करने की मांग कर नारेबाजी की व निरन्तर हिन्दू समाज व संघठनो के कार्यकर्ताओं की हत्या विहिप/बजरंगफल बर्दाश्त नही करेगा व देशभर में उग्र आंदोलन करेगा।। बजरंगदल के पुतला दहन प्रदशन को देखते हुए महाराणा प्रताप चौराहा सीतामउ पर पहले से ही थाना सीतामउ का पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था हेतु मौके पर तैनात था

सीतामऊ नगर परिषद को मिले चार मनोनीत पार्षद

सीतामऊ नगर परिषद को मिले चार मनोनीत पार्षद

सीतामऊ नगर परिषद को मिले चार मनोनीत पार्षद 

एम पी 14 न्यूज
(परितोष राजगुरु)

लम्बे समय से मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति लंबित थी | मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास मंत्रालय द्वारा आज यह सूची जारी की गई जिसमें नगर परिषद सीतामऊ में चार एल्डरमैन / वरिष्ठ मनोनीत पार्षद गण के नाम भी जारी किए गए | सीतामऊ नगर परिषद में मनोनीत पार्षद के रूप में  राजेश गिरोठिया, सत्यनारायण सोनी, राधेश्याम जोशी एवं मधु अशोक जैन के नाम सूची में जारी किए गए है | नगर परिषद अध्यक्ष मनोज शुक्ला एवं उपाध्यक्ष सुमित रावत ने चारों वरिष्ठ मनोनीत पार्षद गण को बधाई देते हुए कहा कि नगर को स्वच्छ, सुंदर बनाने के संकल्प में आपका मार्गदर्शन एवं सहयोग मिलेगा साथ ही सीतामऊ नगर के चहुंमुखी विकास में नगर परिषद के सभी सदस्यों के साथ आपकी भूमिका भी अहम रहेगी |

जनता की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करना सरकार का मूल...

जनता की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करना सरकार का मूल कार्य है : उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा

जनता की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करना सरकार का मूल कार्य है : उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने 9.10 करोड़ की लागत से बनने वाले संयुक्त तहसील कार्यालय मल्हारगढ़ का किया भूमि पूजन

मंदसौर 

उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज मल्हारगढ़ में 9 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले संयुक्त तहसील कार्यालय भवन का विधिवत भूमि पूजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर सांसद श्री सुधीर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित, श्री मदनलाल राठौर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा पाटीदार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, मल्हारगढ़ एसडीएम श्रीमती स्वाति तिवारी सहित अन्य अधिकारी, आम नागरिक एवं पत्रकार कार्यक्रम में मौजूद थे।

उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि जनता की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करना सरकार का मूल कार्य है। देश निरंतर प्रगति कर रहा है और बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग और समाज को विकास का लाभ मिल रहा है। अब किसी प्रकार के दलाल या बिचौलिये की भूमिका नहीं रही है, योजनाओं का सीधा लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है।

उन्होंने संयुक्त तहसील कार्यालय भवन का निर्माण एक वर्ष की समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा सभी नागरिकों से स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया।

संयुक्त तहसील कार्यालय भवन मल्हारगढ़ क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह परियोजना क्षेत्र के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगी। तहसील से संबंधित सभी विभाग एक ही परिसर में संचालित होने से कार्यप्रणाली अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी एवं प्रभावी होगी। राजस्व, नामांतरण, सीमांकन, प्रमाण-पत्र सहित अन्य कार्य तेजी से और समयबद्ध रूप से पूरे हो सकेंगे।

किसानों से जुड़े राजस्व कार्य जैसे खसरा-खतौनी, फसल बीमा, सीमांकन एवं नामांतरण का शीघ्र निपटारा संभव होगा। भूमि विवादों का समाधान एक ही स्थान पर होने से किसानों को विशेष सुविधा मिलेगी।

आम नागरिकों को आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज आसानी और शीघ्रता से प्राप्त हो सकेंगे। वृद्धजनों, महिलाओं एवं दूर-दराज के ग्रामीणों को अनावश्यक परेशानियों से राहत मिलेगी। नए भवन में डिजिटल रिकॉर्ड, ऑनलाइन सेवाएं एवं आधुनिक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे ई-गवर्नेंस को बढ़ावा मिलेगा।

सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने कहा कि देश में करों को कम कर जनता को अधिक सुविधाएं दी जा रही हैं। नवीन तहसील भवन के निर्माण से आम नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी तथा अधिकारियों के लिए भी सुचारु कार्य वातावरण उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना के माध्यम से लोगों को उनके घरों का मालिक बनाया गया है। संयुक्त तहसील कार्यालय भवन मध्यप्रदेश का मॉडल बनेगा, भूमि विवादों का त्वरित समाधान संभव होगा।

जिले के नगरीय निकायों में एल्डरमेन की नियुक्ति मकर...

जिले के नगरीय निकायों में एल्डरमेन की नियुक्ति मकर संक्रांति के बाद....सीतामऊ, सुवासरा, शामगढ़ समेत 11 निकायों में होगी नियुक्ति

जिले के नगरीय निकायों में एल्डरमेन की नियुक्ति मकर संक्रांति के बाद
सीतामऊ, सुवासरा, शामगढ़ समेत 11 निकायों में होगी नियुक्ति

एम पी 14 न्यूज
सीतामऊ

मध्य प्रदेश में अगस्त 2022 में हुए नगरीय निकाय के चुनाव में जनता ने पार्षदों को मत के आधार पर चुना एवं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव पार्षदों द्वारा अप्रत्यक्ष प्रणाली के आधार पर किया गया इसके बाद से पार्षदों के टिकट से वंचित रहे नेताओं को एल्डरमेन पद पर नियुक्ति के आश्वासन दिए जा रहे थे | दो से तीन बार इस हेतु जिला स्तर पर आगे नाम भी भेज दिए गए थे लेकिन नियुक्ति अब तक नहीं हो पाई | अब यह जानकारी सामने आई है कि भोपाल स्तर पर सूची लगभग तैयार हो गई है इसके अंतर्गत मंदसौर जिले में 11 नगर निकायों में भी एल्डरमेन के पद पर नियुक्तियां होगी | माना जा रहा है कि मकर संक्रांति के बाद एल्डरमैन घोषित कर दिए जाएंगे |
मंदसौर जिले में मंदसौर नगर पालिका के अलावा सीतामऊ, सुवासरा, गरोठ, भानपुरा, शामगढ़, भेंसौदा मंडी, नगरी, मल्हारगढ़, नारायणगढ़, पिपलिया मंडी नगर परिषद है इन निकायों में एल्डरमैन के रूप में नियुक्तियां की जाना है | माना जा रहा है कि जिन नेताओं को पार्षद के टिकट से वंचित किया गया था एवं जिला कार्यकारिणी में भी स्थान नहीं मिला ऐसे नेताओं के नाम पर मंथन हुआ है | 
बात करे सीतामऊ नगर परिषद की तो यहां भी 15 वार्ड में टिकट पाने की दौड़ में करीब 80 दावेदार शामिल थे | टिकट की घोषणा के बाद कई लोगों में नाराजगी देखी गई थी लेकिन अनुशासित संगठन के चलते टिकट से वंचित नेता भी पार्टी को जिताने में जुट गए थे | इनमें से कई को विभिन्न स्थानों पर अलग अलग दायित्व देकर संतुष्ट किया गया था इसके उपरांत भी सीतामऊ नगर में करीब एक दर्जन भाजपा समर्थित नेतागण ऐसे है जो जिला कार्यकारिणी, मोर्चा, प्रतिनिधि नहीं बन पाए जिन्हें अब एल्डरमैन के रूप में नियुक्ति की आस है |

सुशीला राजेंद्र राठौर बनी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश...

सुशीला राजेंद्र राठौर बनी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष

सुशीला राठौर बनी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष 

सीतामऊ

नगर परिषद सीतामऊ की सभापति एवं मंदसौर भाजपा की जिला मंत्री सुशीला राजेंद्र राठौर को राष्ट्रीय राठौर एकता परिषद  महिला प्रकोष्ठ मध्य प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है | संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश राठौर एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रविंद्र सिंह राठौर द्वारा यह नियुक्ति की गई है | सुशीला राजेंद्र राठौर को महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर समाज जनों में हर्ष व्याप्त है |

सीतामऊ में आयोजित ब्राह्मण महापंचायत में हजारों की...

सीतामऊ में आयोजित ब्राह्मण महापंचायत में हजारों की संख्या में पहुंचे समाजजन.......कयामपुर में गुरु महाराज की स्थली पर दर्शन हेतु पहुंचे नरोत्तम मिश्रा

सीतामऊ में आयोजित ब्राह्मण महापंचायत में हजारों की संख्या में पहुंचे समाजजन

सीतामऊ


सीतामऊ में विप्र सेना के तत्वावधान में आयोजित ब्राह्मण महापंचायत में मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित देश के कई राज्यों से आए ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों की बड़ी सहभागिता रही। कार्यक्रम में लगभग दो हजार से अधिक समाजजन उपस्थित रहे। महापंचायत की शुरुआत उज्जैन, रीवा एवं मंदसौर के गुरुकुलों से आए बटुकों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई, जिससे पूरा वातावरण धर्ममय हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा शामिल हुए, जबकि परशुराम बोर्ड मध्यप्रदेश के अध्यक्ष विष्णु राजोरिया, विप्र सेना प्रमुख सुनील तिवाड़ी, मध्यप्रदेश विप्र प्रमुख रोहित नागर, विप्र सेना मध्यप्रदेश प्रभारी सुनील शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठनों के प्रमुख मंचासीन रहे। अपने संबोधन में डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने समाज को आश्वस्त करते हुए कहा कि यदि आधी रात को भी समाज को आवश्यकता पड़ी तो नरोत्तम मिश्रा समाज के लिए खड़ा मिलेगा। उन्होंने कहा कि विश्व के कल्याण की कामना केवल ब्राह्मण समाज ही करता है और सनातन की ध्वजा को लहराने का कार्य भी सबसे आगे की पंक्ति में खड़ा ब्राह्मण समाज ही करता है। उन्होंने यह भी कहा कि आजकल कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए ब्राह्मण समाज को निशाना बनाते हैं, लेकिन समाज की शालीनता और चुप्पी को कमजोरी समझना गलत है। वहीं विप्र सेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तिवाड़ी ने कहा कि राजस्थान और हरियाणा में ब्राह्मण समाज ने जब संगठित होकर आवाज उठाई तो उसके सकारात्मक परिणाम सामने आए, सरकारों और संगठनों को ब्राह्मण समाज को हिस्सेदारी देनी पड़ी और अब मध्यप्रदेश की बारी है। महापंचायत में यह भी आव्हान किया गया कि देश के सभी प्रदेशों में हर वर्ष ब्राह्मण महापंचायत का आयोजन किया जाए, साथ ही वर्ष 2029 में दिल्ली में देशभर की सबसे बड़ी ब्राह्मण महापंचायत आयोजित करने की रूपरेखा पर चर्चा की गई, जिसमें एक करोड़ ब्राह्मणों को एकत्रित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी समाज की एकता, संगठन की मजबूती, सामाजिक सम्मान, शिक्षा एवं संस्कारों की भूमिका पर विस्तार से विचार रखे। कार्यक्रम के समापन के बाद ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित समाजजनों ने सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया।

कयामपुर में गुरु महाराज की स्थली पर दर्शन हेतु पहुंचे नरोत्तम मिश्रा

सीतामऊ क्षेत्र में आए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कयामपुर में स्थित अपने गुरु महाराज की स्थली पर पहुंचकर गुरूदेव को नमन किया एवं 11 फरवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक डबरा में होने वाले नवग्रह पीठ के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आमंत्रण गुरू चरणों में रखा | इस अवसर में क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग भी साथ मौजूद रहे | पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा नेता प्रसून मंडलोई कयामपुर एवं सीतामऊ नगर परिषद अध्यक्ष मनोज शुक्ला के निवास पर कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की |